ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज लाला बाजार पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी स्वामी विवेकानंद मंडल अध्यक्ष अमर कुटे के चाचा रमेश कुटे के निधन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में मैं आपके साथ हु ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया के साथ केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा , एपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल,भाजपा जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति, आनंद सावंत,पार्षद अनिल सांखला, जितेंद्र मुद्गगल, मंडल अध्यक्ष सतपाल जादोन, कौशलेंद्र सिंह राजावत, आनंद शर्मा , मीरा शर्मा,मंडल महामंत्री गोपाल जाटव, जयसिंह सेंगर, नितिन शिवहरे,सुनील भदौरिया, राजू कुशवाह, सुरेश पहलवान,ललित जायसवाल,शकुंतला तोमर, लव राठौर, लक्ष्मण सिंह राणा, अशोक सिंह चौधरी, राजेश बघेल, लोकेंद्र सेन, प्रताप कुशवाह, अनूप गोस्वामी सहित अन्य भाजपाईयों ने श्रद्धांजली अर्पित की गई।
इधर कांग्रेस विधायक शोकाकुल परिवारों के बीच पहुँचे, दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की, परिजनों से भेंट कर शोक जताया
ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को विभिन्न शोकाकुल परिवारों के बीच उपस्थित होकर कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने दिवंगतजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं गई।
उन्होंने इस दुःख की घड़ी में कई परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके साथ खड़े रहने का प्रयास किया।
साथ ही विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।करें।
