क्राइम

"त्योहारों में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त"; देर-रात तक पुलिस ने फरार वारंटियों के साथ 262 गुण्डे-हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग, गश्त के दौरान हस्तिनापुर में एक इनामी बदमाश को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार किया है

बीती रात कॉम्बिंग गश्त में जिले के विभिन्न थानों में 106 स्थाई एवं 101 गिरफ्तारी सहित 207 वारंटियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही हिस्ट्रीशीटरों को भी चेक किया गया, इस दौरान अवैध शराब के करहिया में 02 प्रकरण, ग्वालियर में जुआ का एक प्रकरण दर्ज किया

*शहर के अलग-अलग थानों में धारा 151 जाफौ के तहत 03 कार्यवाही की गई, कॉम्बिंग गश्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई*


ग्वालियर। त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए तथा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर जयराज कुबेर के निर्देश पर ग्वालियर जिले में 25/26 अक्टूबर की दरमियानी रात शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। इस दौरान एएसपी (पूर्व)  शिवेश सिंह बघेल एवं ग्वालियर  के समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया।

 ग्वालियर पुलिस अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया।  इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया।  कॉम्बिंग गश्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।

गश्त के दौरान ग्वालियर पुलिस ने जिले में कुल 106 स्थाई वारंट, 101 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 133 गुण्डा एवं 129 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। इस गश्त के दौरान थाना हस्तिनापुर में एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है । वही अवैध शराब के थाना करहिया में 02 प्रकरण, जुआ का थाना ग्वालियर में 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और धारा 151 जाफौ के तहत  03 कार्यवाही की गई।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है। साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों तथा जिला बदर के आरोपियों के घर जाकर उनकी जानकारी ली, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। कॉम्बिंग गश्त में  जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।