ग्वालियर। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर को रेबीज मुक्त बनाने की दिशा में एक विशेष पहल की गई। इस क्रम में नगर निगम द्वारा बिरला नगर और लक्ष्मीगंज स्थित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में निःशुल्क रेबीज रोधी टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया गया।
सहायक नोडल अधिकारी एबीसी सेंटर गौरव परिहार ने बताया कि नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार शहर में रेबीज के खतरे को समाप्त करने और श्वानों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से यह निःशुल्क वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई गई। नागरिकों को अपने आसपास के आवारा श्वानों के टीकाकरण और उनकी देखभाल के प्रति जागरूक भी किया गया। रेबीज एक घातक बीमारी है, जिससे समय पर टीकाकरण कराकर पूरी तरह बचा जा सकता है।
शिविर के दौरान स्थानीय नागरिकों और पशु प्रेमियों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने अपने पालतू कुत्तों के साथ-साथ अपने क्षेत्रों के आवारा कुत्तों को भी सेंटरों पर लाकर निःशुल्क रेबीज का टीका लगवाया। निगमायुक्त ने आमजन से अपील की है कि वे अपने पालतू जानवरों का नियमित टीकाकरण कराएं और आवारा कुत्तों के बधियाकरण व टीकाकरण अभियान में नगर निगम की टीम का सहयोग करें।करें।
