ग्वालियर। पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की पुण्यतिथि पर नगर निगम मुख्यालय स्थित उनकी प्रतिमा पर शहरवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही काका जी की पुण्य स्मृति को याद रखने के लिए लाल टिपारा मुरार स्थित अमृत पार्क में बृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। साथ ही पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
नारायण कृष्ण शेजवलकर प्रशासनिक भवन सिटी सेंटर में पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर स्व. एनके शेजवलकर की पुण्यतिथि पर शहरवासियों द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद शहरवासियों ने बड़ी संख्या में लाल टिपारा मुरार स्थित अमृत पार्क में बड़ी संख्या में पौधारोपण कर काका जी की स्मृति को चिरस्थाई बनाया गया।
पुष्पांजलि एवं पौधारोपण करने वालों में पूर्व मंत्री माया सिंह, पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, वरिष्ठ समाजसेवी यशवंत इंदापुरकर, निगम परिषद अध्यक्ष मनोज तोमर, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह राजपूत, साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व विधायक रामबरन सिंह, राकेश माहौर, हरीश मेवाफरोश, समीक्षा गुप्ता, अनिल सांखला, कमल माखीजानी, सतीश बोहरे, दिनेश सिकरवार , धर्मेंद्र कुशवाहा, रामेश्वर भदोरिया , विनोद शर्मा, कृष्ण राव दीक्षित, केशव पांडे, कंनवर मंगलानी, धर्मेंद्र तोमर, राजू सेंगर, गिरिराज कंसाना, प्रवीण भारद्वाज, सुरेश सोलंकी, रेखा त्रिपाठी, करुणा सक्सेना , विनती शर्मा , नीलिमा शिंदे एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय सहित बडी़ संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं शहर के नागरिकों ने स्व. शेजवलकर को पुष्पांजलि अर्पित की गई।गई।
