ग्वालियर। मध्यप्रदेश शासन के आपदा प्रबंधन संस्थान एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भूकम्परोधी निर्माण विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण में जिला स्तर के अधिकारियों एवं इंजीनियरों को तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। भूकम्प के दौरान की जाने वाली कार्रवाई एवं सावधानियों के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, संयुक्त कलेक्टर भूमिजा सक्सेना, अधीक्षण यंत्री पीडब्ल्यूडी संकल्प गोयल, भोपाल से आये एक्सपर्ट अभिषेक मिश्रा, डॉ. तुषार गोलईत, परियोजना अधिकारी आपदा प्रबंधन महेन्द्र सिंह राजपूत, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट रिपुदमन सिंह ठाकुर, रमन शिक्षा सिमति के हरिओम गौतम एवं प्रशिक्षण ले रहे इंजीनियर एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रशिक्षण के दौरान भोपाल से आए विशेषज्ञ अभिषेक एवं डॉ. तुषार ने इंजीनियर व अधिकारियों को विषय के बारे में तकनीकी जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही भूकम्प के बारे में भुज, टर्की, काठमांडू और लातूर में भूकम्प से हुए नुकसान के बारे में आपदा प्रबंधन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण में पीडब्ल्यूडी के मानचित्रकार ने संचालन करते हुए प्रशिक्षण की रूपरेखा के बारे में बताया।
