राजनीति

'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान”; अमरौल में 21 अगस्त को लगेगा जिले का तीसरा जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर, नगर निगम ग्वालियर सहित जिले के सभी नगरीय निकायों एवं क्लस्टर स्तर पर भी लगेंगे शिविर

हर शुक्रवार को हो रहा जन-विश्वास शिविरों का आयोजन, जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर में जन-संवाद एवं उद्योग संवाद होंगे, शिविर में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं क्लस्टर स्तरीय शिविर में ब्लॉक अधिकारी अनिवार्यत: मौजूद रहेंगे

ग्वालियर। “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” में ग्वालियर जिले का तीसरा जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार 21 अगस्त को भितरवार ब्लॉक की ग्राम पंचायत अमरौल में आयोजित होगा। यह जन-विश्वास शिविर सुबह 10 बजे से अमरौल स्थित स्कूल प्रांगण में शुरू होगा। इस शिविर के माध्यम से भितरवार ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिकरौदा, कछौआ, झांकरी, अमरौल, किशनपुर, ऐराया, बड़ेराभारस, पुरी, खैरवाया, पिपरौ, भरथरी, लदवाया व बडकी सराय के ग्रामीणजनों को लाभान्वित कराया जायेगा। 

जन-विश्वास शिविर शुरू होने से पहले विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ फील्ड भ्रमण कर अपने-अपने विभाग की संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर में जन संवाद एवं उद्योग संवाद आयोजित किए जाएंगे। उद्योग संवाद में वृहद, एमएसएमई तथा कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही उद्यमियों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ग्वालियर जिले में भी जनता से सीधा संवाद व जुड़ाव स्थापित करने और समस्याओं का शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित हो रहा है। जिले में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत 7 अगस्त से 8 जनवरी तक आयोजित होने वाले जन-विश्वास शिविरों के स्थल पहले से ही निर्धारित कर दिए गए हैं। अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविरों के साथ-साथ प्रत्येक विकासखंड में क्लस्टर स्तरीय शिविर भी लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने शिविरों की तिथि व स्थल निर्धारित करने के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। जिला स्तरीय शिविर में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं क्लस्टर स्तरीय शिविर में खंड स्तरीय अधिकारी अनिवार्यत: मौजूद रहेंगे।

आज 21 अगस्त को यहां लगेंगे क्लस्टर स्तरीय शिविर

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार 21 अगस्त को जिले के प्रत्येक नगरीय निकाय व विकासखंड में क्लस्टर स्तरीय शिविर लगाए जायेंगे। इस दिन नगर निगम ग्वालियर में भी शिविर लगेगा। विकासखंड घाटीगांव के अंतर्गत स्कूल प्रांगण दौरार में क्लस्टर स्तरीय शिविर लगेगा। इस शिविर में ग्राम पंचायत सहसारी, बडागाँव, उम्मेदगढ, बागवाला गांव, चराईडांग व सुरहेला के ग्रामीणजन लाभान्वित कराए जायेंगे। इसी तरह  डबरा ब्लॉक के अंतर्गत स्कूल प्रांगण करियावटी में आज क्लस्टर स्तरीय शिविर लगेगा। जिसमें ग्राम पंचायत धिरौरा, जरावनी, जतर्थी, झांडोली, नुन्हारी, सर्वा व मिलघन के ग्रामीण जनों को लाभ मिलेगा।  मुरार ब्लॉक में शुक्रवार 21 अगस्त को स्कूल प्रांगण बेहट में क्लस्टर स्तरीय जन-विश्वास शिविर लगाया जायेगा। जिसमें ग्राम पंचायत बेनीपुरा, गडरौली, गुंजना, रनगवां, घुसगवां,राहुली, आरौरा व दंगियापुरा के निवासियों को लाभान्वित कराया जायेगा। जिले की नगर पालिका डबरा एवं नगर पंचायत आंतरी, बिलौआ, पिछोर, भितरवार व मोहना में भी 21 अगस्त को जन-विश्वास शिविर लगाए जायेंगे।जायेंगे।