टॉप न्यूज़

"भितरवार क्षेत्र में अवैध रेत के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई"; हरसी तथा जखवार में चार स्थानों से अवैध तरीके से डम्प 90 ट्रॉली रेत को जब्त किया, एक बिना नम्बर का ट्रैक्टर भी पकड़ा है

अवैध उत्खनन एवं रेत के परिवहन पर शिकंजा कसने जारी अभियान में एसडीएम भितरवार के नेतृत्व में गई प्रशासनिक टीम ने एक बिना रॉयल्टी व बिना नम्बर के जब्त रेत के वाहन को भितरवार पुलिस थाने के सुपुर्द किया है

ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान के नेतृत्व में जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी भितरवार राजीव समाधिया के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए लगभग 90 ट्रॉली अवैध रेत जब्त की गई तथा एक बिना रॉयल्टी व बिना नम्बर प्लेट के रेत भरे ट्रेक्टर को पकड़कर पुलिस थाना भितरवार के सुपुर्द किया गया है। 

 अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भितरवार राजीव समाधिया के नेतृत्व में तहसीलदार शिवदत्त कटारे, नायव तहसीलदार शिवदयाल शर्मा, नायव तहसीलदार महाराज सिंह सगर, पटवारी एवं कोटवार तथा पुलिस बल थाना भितरवार के साथ ग्राम हरसी तथा जखवार में चार स्थानों पर अवैध तरीके से डम्प की गई रेत को जब्त कर कोटवार व रेत ठेका कम्पनी के कर्मचारी की सुपुर्दगी में दिया गया। जब्त किया गया रेत लगभग 90 ट्रोली के आसपास है। एक बिना रायल्टी व बिना नम्बर ट्रेक्टर रेत से भरे हुए को पकड़ है जिसे पुलिस की सुपुर्दगी में थाना भितरवार में रखवाया गया है ।