ग्वालियर। बारिश के मौसम को देखते हुए नगर निगमायुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार नगर निगम की भवन शाखा ने वार्ड क्रमांक 13 स्थित अत्यंत जर्जर भवन को जेसीबी की मदद से हटाया गया।
बारिश के मौसम को देखते हुए किसी भी दुर्घटना की संभावना के दृष्टिगत निगमायुक्त संघ प्रिय द्वारा सभी भवन अधिकारियों एवं क्षेत्र अधिकारियों को जर्जर भवन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 4 स्थित वार्ड क्रमांक 13 में गायत्री चौबे का अत्यंत पुराना मकान जर्जर अवस्था में था, इस मकान को हटाने के लिए मकान मालिक को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन मालिक ने जर्जर मकान को नहीं हटाया। इसके चलते भवन अधिकारी बृजकिशोर त्यागी ने मदाखलत अमले के साथ जेसीबी की मदद से भवन को हटाया गया। इस मकान के जर्जर होने से आसपास के मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया था। जर्जर भवन हटाने की कार्यवाही के दौरान क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप सिंह तोमर सहित मदाखलत अमला एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। आम जनमानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे जर्जर एवं खतरनाक ढांचागत भवनों को हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
