अपना शहर

सारस्वत ब्राह्मण सेवा समिति ग्वालियर का भव्य मिलन समारोह आज रविवार को, मिलन समारोह में समाज की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा

रविवार को यह भव्य कार्यक्रम सारस्वत धाम जनकपुरी स्टोन पार्क स्थित फ्रूट मंडी के पास समाज की नवीन क्रय की जा रही भूमि पर आयोजित किया है

ग्वालियर। सारस्वत ब्राह्मण सेवा समिति ग्वालियर का सामाजिक मिलन समारोह का आयोजन आज रविवार को किया जा रहा है। जिसमें समस्त सारस्वत ब्राह्मण समाज बंधुओं को सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है।

समाज में समरसता , मेल मिलाप एवं भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना समाज को सशक्त बनाने के उद्देश्य से समाज के गरीब बच्चे उनको शिक्षा एवं समाज के वृद्धि जन उनके स्वास्थ्य संबंधी एवं समाज की गरीब बच्चियों के शादी के लिए सहयोग  और निराश्रित समाज जनों के लिए सहायता करना सामाजिक सामुदायिक भवन के लिए कार्य करना हैं। समिति का उद्देश्य समाज को सभी तबके को जोड़ना है एवं समाज का उत्थान करना है।

 रविवार 15 मार्च को आज भव्य मिलन समारोह में नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल सारस्वत धाम जनकपुरी स्टोन पार्क स्थित फ्रूट मंडी के पास समाज की नवीन क्रय की जा रही भूमि पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

समाज के पदाधिकारियों के अनुसार यह समाज के मेल मिलाप का अवसर समाज के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि पहली बार समाजजन अपनी ही भूमि पर एकत्रित होकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ श्रीबांके बिहारी के पूजन के साथ कार्यक्रम को मनाया जाएगा। आज रविवार  को 11बजे से प्रारंभ होने वाला यह मिलन समारोह में पहले 12 बजे तक पूजन एवं मेल मिलाप कार्यक्रम होगा। इसके बाद 12 बजे से 2 बजे तक समाज की मीटिंग होगी। मीटिंग के बाद 2 बजे से भोजन एवं फलहार कार्यक्रम होगा।

श्री सारस्वत ब्राह्मण सेवा समिति ग्वालियर ने सभी समाज- बंधुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित सामाजिक मिलन समारोह में उपस्थित होने की कृपा करें।करें।