बैठक में मैराथन के दौरान ट्रैफ़िक व सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई, एयरफोर्स स्टेशन महाराजपुरा से सुबह 5:00 बजे से आयोजित की जा रही है
ग्वालियर। परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों को श्रद्धांजलि देने के लिए सेखों इंडियन एयर फ़ोर्स मैराथन 2025 का आयोजन 2 नवंबर 2025 को एयरफोर्स स्टेशन महाराजपुरा ग्वालियर से प्रातः 5:00 बजे से आयोजित की जा रही है। वायु सेना के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर सुभाष सिंह की मौजूदगी में एयर फोर्स स्टेशन पर मैराथन की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, एसडीएम अतुल सिंह, नरेश गुप्ता, एयर फोर्स के सिक्योरिटी ऑफीसर वाजपेयी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में मैराथन के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
नई दिल्ली सहित देश के 61 स्थानों पर भी परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर को श्रद्धांजलि देने मैराथन होगी
उल्लेखनीय है कि इंडियन एयर फोर्स द्वारा प्रतिवर्ष परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों को श्रद्धांजलि देने के लिए सेखों इंडियन एयर फ़ोर्स मैराथन का आयोजन 2 नवंबर को किया जाता है। यह मैराथन नई दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम सहित भारत के 61 विभिन्न स्थानों पर भी आयोजित की जाएगी, जिसमें ग्वालियर एयरपोर्ट स्टेशन भी शामिल है। मैराथन विभिन्न श्रेणियां में आयोजित की जाएगी, जिसमें 21 किमी के लिए 18 वर्ष से अधिक के पुरुष एवं महिलाएं। 10 km के लिए 14 वर्ष से अधिक के किशोर एवं किशोरी और 05 kn के लिए 10 वर्ष से अधिक के छात्र एवं छात्राएं भाग ले सकते हैं।हैं।
