टॉप न्यूज़

मासूमों को श्रद्धांजलि; छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत को लेकर ग्वालियर में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, स्वास्थ्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री डॉ. शुक्ल से स्तीफा मांगा

छिंदवाड़ा के एक और बच्चे की मौत: एमपी में जहरीली दवा से मरने वाले बच्चों की संख्या 25 हुई, कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

भोपाल/ ग्वालियर। प्रदेश सरकार छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सीरप से हुई बच्चों की मौत के बाद सक्रिय  है। इसी क्रम में, ग्वालियर में भी ड्रग विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।ग्वालियर-चंबल संभाग के हुजरात पुल स्थित सबसे बड़े दवा बाजार में ड्रग विभाग की टीम ने एक बार फिर कार्रवाई को अंजाम दिया है। वही कांग्रेस ने  छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सीरप से हुई बच्चों की मौतों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए गुरुवार की शाम कैंडल_मार्च  निकाला और जिम्मेदारों के साथ दोषियों के खिलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की l

छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सीरप से हुई मासूम बच्चों की मौत के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर  के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा इस पूरे प्रकरण में स्वास्थ्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल की लापरवाही साफ़ झलकती है। अगर ज़िम्मेदारी का भाव होता तो अब तक इस्तीफ़ा दे चुके होते। उन्होंने कहा-जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलता कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ बनकर सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी।

जहरीली दवा से छिंदवाड़ा में मासूम बच्चों की मौत को लेकर कांग्रेस पार्टी ने  कैंडल मार्च निकाला गया। शहर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में राक्सी से महाराज बाड़ा तक गुरूवार शाम को निकाले गए कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुये। उन्होंने सरकार की लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी की तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष यादव का कहना है कि सरकार व स्वास्थ्य मंत्री की लापरवाही से बड़ी संख्या में बच्चों की मौत हुई है। नैतिकता के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री को अपना स्तीफा देना चाहिये। सरकार को चाहिये की वह दोषी अधिकारियों के भी खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। कैंडल मार्च में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, पिंकी पंडित, सीमा समाधिया, मीनू परिहार, वीर सिंह तोमर, अरविंद, शरद यादव, इब्राहिम पठान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुये।

छिंदवाड़ा के एक और बच्चे की मौत,कफ सिरप बनाने वाले श्रीसन फार्मा कंपनी के डायरेक्टर रंगनाथन गिरफ्तारर मध्य 

मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से मरने वाले बच्चों की संख्या दो दर्जन का आंकड़ा पार कर गई है। प्राथमिक सूचना के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा के एक और मासूम मोरडोंगरी परासिया निवासी गर्विक (1) पिता बाबू पवार की गुरुवार दोपहर नागपुर के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत होने की खबर सामने आई है। छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से मरने वाले बच्चों की संख्या अब बढ़कर 25 हो गई है। उधर मासूमों की मौतों का जिम्मेदार कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाले श्रीसन फार्मा कंपनी के डायरेक्टर जी रंगनाथन को तमिलनाडु में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मुख्य आरोपी जी रंगनाथन श्रीसन फार्मा का डायरेक्टर है। इनकी तमिलनाडु की कंपनी ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाया है। जल्द ही मध्य प्रदेश की पुलिस आरोपित डायरेक्टर रंगनाथन को ट्रांजिट रिमांड पर एमपी ला रही है।