क्राइम

वारदात करने की नियत से घूम रहे कार-सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार, गिरफ्त में आये आरोपियों के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, 04 जिन्दा राउण्ड, एक वलेनो कार व एक मोबाइल बरामद

थाना हस्तिनापुर पुलिस की अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, कार की डिग्गी से दो नम्बर प्लेटे भी जिन पर नम्बर एमपी07-जेडके-7647 लिखी हुई विधिवत जब्त की गई हैं

ग्वालियर। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज थाना हस्तिनापुर पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि हस्तिनापुर गांव की तरफ से सफेद रंग की एक बलेनो कार में कुछ बदमाश अवैध हथियार लिए वारदात करने की नियत से घूम रहे है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसके  बाद प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर  श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा एएसपी डॉ. शिवेश सिंह बघेल को थाना हस्तिनापुर पुलिस की टीम से मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। 


मुखबिर की सूचना के आधार पर जब  पुलिस टीम ने हस्तिनापुर तिराहे से हस्तिनापुर गांव की तरफ जाकर देखा तो एक सफेद रंग की बलेनो कार हस्तिनापुर गांव की तरफ से आती दिखी, जिसे पुलिस द्वारा रोका गया तो कार का चालक गाडी से उतरकर गाड़ी की चाबी लेकर आरोली तरफ भाग गया। पुलिस टीम ने गाडी को चेक किया तो गाडी में तीन व्यक्ति बैठे थे। जिनसे नाम पूछने पर उन्होनें अपने नाम अरविन्द गुर्जर, सत्यपाल उर्फ लवकुश गुर्जर, विजय गुर्जर बताये। 

पकड़े गये तीनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर अरविन्द गुर्जर की कमर में एक 32 बोर की पिस्टल मिली, जिसकी मैग्जीन में 02 जिन्दा राउण्ड लगे मिले तथा अन्य दोनों व्यक्तियों की जेब में पिस्टल के दो जिंदा राउंड रखे हुए मिले। पुलिस द्वारा मौके से भागे चालक के संबध में पूछताछ करने पर उसका नाम रवि गुर्जर पुत्र शिव सिंह गुर्जर होना बताया। पकड़े गये आरोपियों का यह कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से उनके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर की मय 04 जिन्दा राउण्ड, एक वलेनो कार व एक वीवो कम्पनी का मोबाइल तथा कार की डिग्गी से दो नम्बर प्लेटे जिन पर नम्वर एमपी07-जेडके-7647 लिखी हुई विधिवत जप्त की गई। 

पुलिस द्वारा फरार आरोपी सहित चारों आरोपियों के खिलाफ थाना हस्तिनापुर में अप0क्र0- 85/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना हस्तिनापुर पुलिस द्वारा आरोपियों से उनके फरार साथी व अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।


*गिरफ्तार आरोपीगणः-* 

1. अरविन्द पुत्र राकेश गुर्जर उम्र 24 साल निवासी भौडेरी का पुरा टिहोली थाना उटीला ग्वालियर।

2. सत्यपाल उर्फ लवकुश पुत्र वीरेन्द्र सिंह गुर्जर उम्र 28 साल निवासी हनुमान कॉलोनी डबरा ग्वालियर। 

3. विजय पुत्र चित्र सिंह गुर्जर उम्र 24 साल निवासी भौडेरी का पुरा टिहोली थाना उटीला ग्वालियर।

*बरामद माल:-*  एक पिस्टल 32 बोर की मय 04 जिन्दा राउण्ड, एक वीवो मोबाइल, एक बलेनो कार तथा दो नम्बर प्लेटे  जब्त की गई है।

*सराहनीय भूमिकाः-*  थाना प्रभारी हस्तिनापुर उप निरीक्षक देवेन्द्र लोधी, थाना प्रभारी बेहट उनि.रमाकांत उपाध्याय, प्रआर. लोकेन्द्र सिंह कुशवाह, दामोदर शर्मा, वीरेंद्र राजपूत, आरक्षक अनुज, राजवीर लोधी, रघुवंशी राठौर, सर्वेश गुप्ता, आरक्षक चालक राघवेंद्र, शिवम सिंह सेंगर(थाना बेहट) की सराहनीय भूमिका रही।