टॉप न्यूज़

"मिलावट के खिलाफ़ अभियान"; बालाजी स्वीट्स पर फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाईः जांच में कुल 111 Kg मिठाई की सैंपलिंग के बाद जब्त की, सैम्पल की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी

खाद्य विभाग को मिली सूचना के आधार पर एक्शन: मिठाइयां मुरैना में तैयार होकर कट्टों में भरकर लाई गई थीं, कलेक्टर के निर्देश पर जिले में सैंपलिंग की कार्रवाई जारी है

ग्वालियर। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत बालाजी स्वीट्स से 111 Kg मिठाई जब्ती एवं सेम्पलिंग की कार्रवाई की गई है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा सम्पूर्ण जिले में निरंतर सेम्पलिंग की कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य विभाग को मिली सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हनुमान चौराहा स्थित बालाजी स्वीट्स पर कार्रवाई की। जांच के दौरान दुकान पर कुल 111 Kg मिठाई मिली, जिसकी सैंपलिंग और जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा टीम को मौके पर 48 नग मिल्क केक, 48 Kg मलाई बर्फी और 15 Kg सोनपापड़ी मिली। मिल्क केक दो कट्टों में तथा मलाई बर्फी भी दो कट्टों में रखी हुई थी। सोन-पापड़ी एक कट्टे में मिली। जानकारी के अनुसार, उक्त मिठाइयां मुरैना में तैयार कर कट्टों में भरकर लाई गई थीं।

टीम द्वारा मिठाइयों के नमूने लेने के साथ ही उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। नमूनों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।