ग्वालियर। आगामी त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस झांसी रोड द्वारा मंगलवार को आज पटेल नगर व सिटी सेंटर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान ट्रैफ़िक पुलिस ने जहां कुल पैदल भ्रमण कर 37 वाहनों पर कार्रवाई का शिकंजा-कसा है, वही इन बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के खिलाफ़ चालानी कार्रवाई में ₹18,500 समन-शुल्क भी वसूला गया है।
आगामी त्योहारों के अवसर पर शहर में सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ट्रैफ़िक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस के साथ एएसपी सुजावल जग्गा के निर्देशन और डीएसपी ट्रैफ़िक अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में शहर में यातायात को आम नागरिकों के लिए सुगम और सुरक्षित यातायात के संचालन के लिए ट्रैफ़िक पुलिस झांसी रोड द्वारा पटेल नगर, सिटी सेंटर एवं आसपास के व्यस्ततम क्षेत्रों पैदल भ्रमण किया गया।
पैदल भ्रमण के दौरान सड़कों व मुख्य मार्गों पर बेतरतीब खड़े होकर आवागमन को बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध मौके पर ही सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने पैदल भ्रमण कर मार्ग बाधित कर रहे 15 चार पहिया वाहन एवं 22 दो पहिया वाहन (कुल 37 वाहन) के चालकों पर चालानी कार्रवाई की, जिसके अंतर्गत कुल ₹18,500 चालानी राशि (समन शुल्क) वसूल की गई एवं भविष्य में निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करने की सख्त हिदायत दी गई।
इस विशेष कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक (ट्रैफ़िक) अजीत सिंह चौहान, ट्रैफ़िक थाना झांसी रोड प्रभारी निरीक्षक धनंजय शर्मा, सूबेदार आयुष मिश्रा तथा थाना ट्रैफ़िक झांसी रोड का पुलिस बल मुख्य रूप से शामिल रहा।
ट्रैफ़िक पुलिस ग्वालियर (म.प्र.) ने आमजन व व्यापारियों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान खरीदारी या अन्य कार्यों से बाहर निकलते समय अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।रहेगा।
