अपना शहर

"बड़े संपत्तिकर बकाएदारों से स्पेशल टास्क फोर्स करेगी वसूली": समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने कहा लक्ष्य के अनुरूप संपत्तिकर वसूली सुनिश्चित करें अधिकारी

इधर अवैध नल कनेक्शनों को वैध कराने एवं जलकर जमा करने के लिए आज से दो दिन लगेंगे विशेष शिविर, क्षेत्र के नागरिकों को अपने घर के पास ही बकाया जलकर जमा कराने की सुविधा मिलेगी

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा संपत्तिकर वसूली के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से को लेकर बीते रोज अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने संपत्तिकर वसूली की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी उपायुक्तों, भवन अधिकारियों एवं राजस्व निरीक्षकों से वार्डवार वसूली की जानकारी प्राप्त की तथा राजस्व संग्रहण की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े संपत्तिकर बकाएदारों से स्पेशल टास्क फोर्स वसूली करेगी।

अपर आयुक्त राव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप संपत्तिकर वसूली सुनिश्चित करें तथा बकायादारों से कर वसूली के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि संपत्तिकर वसूली में तेजी लाने के लिए भवन अधिकारियों का सहयोग लिया जाए तथा राजस्व निरीक्षक और भवन अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

बैठक में उपायुक्त सुनील चौहान, उत्तम जखनिया, मुकेश बंसल, रजनीश गुप्ता सहित भवन अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।

अवैध नल कनेक्शनों को वैध कराने एवं जलकर वसूली को  दो दिन लगेंगे विशेष शिविर, नागरिकों बकाया जल-कर जमा कराने की सुविधा रहेगी

 नगर निगम ग्वालियर द्वारा अवैध नल कनेक्शनों को वैध कराने तथा बकाया जलकर की वसूली के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में जलप्रदाय विभाग द्वारा यह शिविर आयोजित किया जाएगा।

कार्यपालन यंत्री दक्षिण प्रवीण दीक्षित ने जानकारी में बताया कि जलप्रदाय उपखंड लश्कर पश्चिम क्षेत्र क्रमांक-02 के अंतर्गत वार्ड  55 में  25 एवं 26 नवंबर 2026 को विशेष शिविर लगाया जाएगा। शिविर का आयोजन मरघट के पास, गुड़ा-गुड़ी का नाका क्षेत्र में सुबह  से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

शिविर में क्षेत्र के नागरिकों के अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने तथा बकाया जलकर जमा कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। नगर निगम द्वारा क्षेत्र के नागरिकों से अपील की गई है कि वे शिविर में पहुंचकर अपने नल कनेक्शनों को वैध कराएं तथा बकाया जलकर जमा कर नगर निगम के अभियान में सहयोग करें।

 अधिक जानकारी एवं सहयोग के लिए वार्ड- 55 के उपयंत्री कपिल कुशवाह तथा बिल वितरक मानसिंह से संपर्क किया जा सकता है।