राजनीति

"मुख्यमंत्री का ग्वालियर एयरपोर्ट पर स्वागत": डॉ यादव ग्वालियर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 6 बजे वायुमार्ग से ग्वालियर से भोपाल के लिये रवाना हुए

'वर-वधु को दिया आशीर्वाद' :मुख्यमंत्री यादव ग्वालियर में पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में शामिल हुए

ग्वालियर। मुख्यमंत्री  मोहन यादव शुक्रवार को ग्वालियर प्रवास पर आए। विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम लगभग 6 बजे वायुमार्ग द्वारा ग्वालियर से भोपाल के लिये रवाना हुए। 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को दोपहर लगभग 3 बजे राजकीय विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल ग्वालियर पधारे। विमानतल पर क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, मध्यप्रदेश पतंजलि योग संस्थान के अध्यक्ष कौशल शर्मा, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष  जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। 
विमानतल पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, आईजी असित यादव, कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रुतकीर्ति सोमवंशी, नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी मौजूद उपस्थित थे।

'वर-वधु को दिया आशीर्वाद' :मुख्यमंत्री ग्वालियर में पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में भी शामिल हुए 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री  रुस्तम सिंह के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री  रुस्तम सिंह के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर आदित्य परिणय डॉ. नेहा को शुभ आशीष प्रदान किया।