ग्वालियर/ भोपाल। शादी-ब्याह या त्योहार के लिए सोने-चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे परिवारों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। विदेशी बाजारों के असर और डॉलर की मजबूती के कारण देश में सोना लगातार छठे दिन सस्ता होकर ₹1.23 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि चांदी 25,000 रुपये तक टूटकर एक साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।
शादी-ब्याह या किसी खास मौके के लिए सोने या चांदी के गहने बनवाने के लिए यह सही अवसर बना है। देवठान के साथ ही सहालग का सीजन भी शुरू हो गया हैं, तो आपके लिए बाजार से राहत भरी खबर भी मिली है। बता दें पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी तो इतनी सस्ती हो गई है कि इसके दाम पिछले एक साल के सबसे निचले स्तर तक पहुंच गए हैं।
देवठान ग्यारस से शुरू हो रहे शादी के सीजन के साथ ही सोना-चांदी आज छठे दिन भी और सस्ता हो गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5,947 रुपए कम होकर ₹1.23 लाख पर आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी के भाव 9,789 रुपए की गिरावट के साथ ही ₹1.50 लाख पर आ गई है।
सोने चांदी में आई इस गिरावट के बाद सोना पीछले एक साल पहले के भाव पर आ गया है। पिछले साल नवंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,23,308 रुपए का था। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ऊपरी स्तरों पर मुनाफा वसूली के कारण सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है। ग्वालियर सराफा बाजार के स्थानीय 'बालाजी ज्वैलर्स के अनुसार आज का सोने का भाव ₹1,27650 प्रति 10 ग्राम और चांदी के खुदरा भाव ₹1,57,300 प्रति 1 किलोग्राम पर हैं।
यह भाव मानक (Benchmark) हैं। ज्वैलरी खरीदते समय इनमें GST और ज्वैलर के मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ते हैं। जो शहर के अनुसार अंतर से स्थानीय टैक्स और परिवहन लागत के कारण अपने शहर जैसे कि ग्वालियर के स्थानीय सर्राफा बाज़ार या बड़े ब्रांड्स के खुदरा भावों में थोड़ा अंतर हो सकता है।
ग्वालियर सराफा में सोने और चांदी के भाव
ग्वालियर सराफा में आज के ताजा भाव कल्याण ज्वैलर्स के अनुसार 24 कैरेट सोना ₹1,25,660 हैं, वही कोटक न्यू के अनुसार ₹1,30,680 हैं। इसी प्रकार ग्वालियर में चांदी के भाव प्रति 1 किलोग्राम (1 Kg): ₹1,80,000 (₹180 प्रति ग्राम), जबकि एक अन्य के अनुसार ₹1,95,900 प्रति kg दर्ज किया गया है।
ग्वालियर सराफा में दिन में दो बार तय होते हैं भाव
स्थानीय सराफा बाज़ार (लश्कर/मुरार) के सराफा एसोसिएशन के स्थानीय भाव: शहर के स्थानीय सराफा बाज़ार (जैसे दौलतगंज, सराफा बाज़ार लश्कर) में सोना-चांदी व्यापारी संघ द्वारा दिन में दो बार भाव तय किए जाते हैं, जो आम तौर पर IBJA के रेट्स के करीब रहते हैं।
यहाँ बताये गए भाव बिना टैक्स के हैं। ग्वालियर के किसी भी शोरूम या स्थानीय दुकान से गहने खरीदने पर कुल बिल में 3% GST और ज्वैलर के मेकिंग चार्ज डिज़ाइन अनुसारअलग से जोड़े जाएंगे।
