ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सोमवार को उपनगर ग्वालियर में 15 करोड़ 81 लाख 48 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली विभिन्न सड़कों का भूमिपूजन करेंगे। ऊर्जा मंत्री तोमर सोमवार सुबह 11 बजे उपनगर ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 06 लधेडी बम भोले की बगिया में 24.73 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे वार्ड क्रमांक 06 में 20 लाख 33 हजार की लागत से मोहर सिंह यादव के आवास से किशन यादव के आवास तक एवं चंदन यादव के आवास से माता मंदिर तक सडक मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन माता मंदिर के पास यादव मोहल्ला घासमण्डी में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे।
ऊर्जा मंत्री तोमर दोपहर 1 बजे 14 लाख 65 हजार की लागत से वार्ड क्रमांक 06 राय कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद राय कॉलोनी के पास श्री बद्री पंडित के आवास से धीर सिंह के होटल तक 21 लाख 77 हजार की लागत से निर्मित होने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन राय कॉलोनी फ़ील्ड के पास आयोजित कार्यक्रम में करेंगे। ऊर्जा मंत्री तोमर शाम 4 बजे सागरताल चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में 15 करोड़ रुपए की लागत से बहोडापुर चौराहे से दुर्गादास राठौर की प्रतिमा तक निर्मित होने वाले सडक मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
