अपना शहर

"संपत्ति-कर बकायादारों पर नगर निगम की सख्ती", तालाबंदी की कार्रवाई के बाद करदाता ने जमा कराया 2.84 लाख रुपये का चेक, बड़े बकायेदारों पर है लाखों का संपत्तिकर बकाया

बड़े बकायेदारों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई जारी है, इसी क्रम में वार्ड 28, 29 एवं 30 में संपत्तिकर जमा नहीं करने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ़ कुर्की एवं तालाबंदी की कार्रवाई की

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा संपत्ति कर वसूली को लेकर बकायेदारों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जोन क्रमांक 11 के अंतर्गत वार्ड 28, 29 एवं 30 में संपत्तिकर जमा नहीं करने वाले भवन स्वामियों के विरुद्ध कुर्की एवं तालाबंदी की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक करदाता ने 2 लाख 84 हजार 105 रुपये का चेक नगर निगम को सौंपा, जिसके बाद उसे विधिवत रसीद जारी की गई।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी एवं अपर आयुक्त टी प्रतीक राव के निर्देशन में उपायुक्त रजनीश गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने बकायेदारों को संपत्तिकर जमा करने के लिए निर्देशित किया। कार्रवाई में आरआई दीपक सोनी एवं रोहित सिंह, टैक्स कलेक्टर मिलन पालिया, वरदान बाजपेई, मंगल सिंह एवं प्रशांत पाण्डेय सहित टीसी शिवा शर्मा,   अनिल यादव एवं संदीप सिंह तथा फायर विभाग की टीम शामिल रही।

नगर निगम अधिकारियों ने सभी संपत्तिकर बकायादारों से अपील की है कि वे समय पर अपना कर जमा कराएं। निर्धारित समय पर कर जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के विरुद्ध तालाबंदी एवं कुर्की सहित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इन बकायेदारों पर है लाखों रुपये का संपत्तिकर बकाया

1:- कृष्णायन बैंकेट हॉल (विजय गर्ग), गांधी रोड पर लगभग 35 लाख रुपये।

2:- प्रेम नारायण मिश्रा, ग्लैक्सी गार्डन - लगभग 6 लाख रुपये।

3:- राजेश खस, कॉस्मो कैफे, महाराणा प्रताप नगर - लगभग 1.80 लाख रुपये।

4:-  राजकुमार चतुर्वेदी, चिरायु हॉस्पिटल के पीछे, कैलाश बिहार - लगभग 1.50 लाख रुपये।

5:- जेबू निशा, द्वारकाधीश मंदिर के सामने - 5 लाख 27 हजार रुपये।