ग्वालियर। शहर को स्वच्छ एवं धूलमुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशन में नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा विशेष डस्ट क्लीनिंग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को शहर की 8 प्रमुख सड़कों सहित विभिन्न मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर 14 टन से अधिक धूल (डस्ट) एकत्रित कर हटाई गई।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वैभव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के अंतर्गत मुरार रोड, काल्पी ब्रिज रोड, ऊंट पुल से गुब्बारा फाटक मार्ग, तानसेन रोड से लालबत्ती रेसकोर्स रोड, झांसी रोड वार्ड क्रमांक 59, गोले का मंदिर रोड, एसएएफ रोड एवं ट्रांसपोर्ट नगर रोड सहित शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर विशेष डस्ट क्लीनिंग कराई गई।
निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा सड़कों के किनारों, डिवाइडरों एवं फुटपाथों पर जमा धूल और मिट्टी को विशेष सफाई संसाधनों के माध्यम से हटाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर उड़ने वाली धूल को कम करना तथा शहरवासियों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशन में शहर के प्रमुख मार्गों को चिन्हित कर डस्ट क्लीनिंग अभियान लगातार जारी रखा जा रहा है, ताकि वायु प्रदूषण एवं धूल की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।सके।
