भोपाल। बंगाल की खाड़ी में बने तूफान 'अकवान' का मध्य प्रदेश में भी असर दिखेगा। मौसम विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र के अनुसार 20 और 21 नवंबर को महाकौशल, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इधर 'अकवान' के असर से ग्वालियर में भी ठंड का असर दिखाई दे रहा है। अब ठंड ने धीरे- धीरे असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते रोज रात का पारा 13.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। जो इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही है। रात के पारे में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जबकि सोमवार को रात का तापमान 16.3 डिग्री रहा था, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक था। मौसम में आये इस बदलाव के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दिए हैं। अब दो दिन बाद ग्वालियर- चंबल संभाग के जिलों में, जहां उत्तरी हवाएं सीधी आती हैं, तेज ठंड का असर शुरू होने जा रहा है, साथ ही मावठा गिरने के आसार भी नजर आ रहे हैं।
उत्तर भारत की पहाड़ी इलाकों में पड़ रही बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी उत्तरी हवाओं के कारण ग्वालियर-चंबल संभाग में सर्दी तेजी से बढ़ रही है। 18 नवंबर के बाद बादल छाने और हल्की बारिश या मावठा गिरने से तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है। ऐसे में बादल छाने और हल्की बारिश या मावठा गिरने से तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है।है।
IMD मौसम विभाग के अनुसार, 18 नवंबर के बाद बंगाल की खाड़ी में बनने वाले एक नए सिस्टम और चक्रवाती असर के चलते मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी हिस्सों में बादल छाने और 20 से 22 नवंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश या 'मावठा' भी गिरने की संभावना है।
प्रदेश के मौसम में बदलाव के चलते तापमान में और गिरावट आएगी। प्रदेश के करीब 16 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है। कटनी के करौदी में 11.5°C और इंदौर में 11.8°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया है।
वही 20 से 22 नवंबर के दौरान प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी जिलों में बादल और बारिश का असर देखने को मिल सकता है, जिससे रात और सुबह की ठिठुरन और बढ़ सकती है।
नवंबर के दूसरे सप्ताह से मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ा है। अभी रात और सुबह के समय तेज ठंड पड़ रही है। बीते रोज इंदौर प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड किया गया है। यहां रात का तापमान 12 डिग्री से नीचे पहुँच चुका है। वहीं, जबलपुर, उज्जैन समेत 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।
"नवंबर के दूसरे पखवाड़े में तेज ठंड का ट्रेंड हैं !
पिछले 10 वर्षों के मौसम के आंकड़ों के अनुसार,पीछले, 10 सालों में नवंबर के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश में ठंड का असर तेज हुआ है। इस साल भी 20 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। खासतौर पर ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के कारण सर्दी ज्यादा बढ़ सकती है।है।
