क्राइम

"घाटीगांव क्षेत्र से गुमशुदा मासूम बालिका की शीघ्र पतारसी के लिए प्रभारी पुलिस अधीक्षक स्वयं पहुँचे घटना स्थल": परिजनों से की चर्चा, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

घाटीगांव पहुंचकर प्रभारी एसपी ने बालिका के माता-पिता व परिजनों से चर्चा के बाद भरोसा दिलाया कि पुलिस तलाश में जुटी है, बालिका को शीघ्र ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा

ग्वालियर। प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रुतकीर्ति सोमवंशी  के निर्देशन में ग्वालियर पुलिस द्वारा अपराधियों व कानून व्यवस्था के साथ-साथ त्वरित जन-सहायता मामलों में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्वालियर जिले के थाना घाटीगांव क्षेत्र से एक डेढ़ साल की मासूम बालिका (मुस्कान) के अचानक गुम होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक स्वयं घटना स्थल पर पहुँचे।

*परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया*

प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने मौके पर जाकर गुम बालिका के माता-पिता व अन्य परिजनों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और विश्वास दिलाया कि ग्वालियर पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी के साथ बच्ची की तलाश में जुटी हुई है और उसे शीघ्र ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

*पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश*:

घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद प्रभारी एसपी ग्वालियर श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने मौजूद पुलिस अधिकारियों, एसडीओपी घाटीगांव और थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि अलग-अलग टीमें गठित कर हर संभावित ठिकाने पर तलाशी तेज की जाए। इसके साथ ही आसपास के तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर गुम बालिका की शीघ्र पतारसी सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है।

सीएम के दौरे को लेकर प्रभारी एसपी पहुंचे कुलैथ 

इधर ग्वालियर के थाना तिघरा के अंतर्गत ग्राम कुलैथ (बारादरी कुलैथ) में आगामी 13 नवंबर 26 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को दृष्टिगत रखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।

 मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रभारी एसपी ग्वालियर कुलैथ पहुंचे और सुरक्षा के निर्देश दिए । उन्होनें कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।दिए।