टॉप न्यूज़

"स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 पुरस्कार समारोह"; आज 11 नवंबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में शाम 4 बजे से, नगर निगम ग्वालियर का दल पुरस्कार वितरण समारोह के लिए नई दिल्ली पहुँचा

नगर निगम और शहरवासियों को इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की रैंकिंग में ग्वालियर पहली बार देश के टॉप-10 स्वच्छ शहरों में जगह बना सकता है

ग्वालियर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के शहरी विकास विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 पुरस्कार समारोह में ग्वालियर नगर पालिक निगम सहभागिता करेगा। यह समारोह 11 नवंबर 2026 (बुधवार) को शाम 4 बजे से विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा।

बता दे कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की रैंकिंग में ग्वालियर पहली बार देश के टॉप-10 स्वच्छ शहरों में जगह बना सकता है। सर्वेक्षण के लिए 12,500 अंकों में से 10,500 अंकों का रिजल्ट आज 11 नवंबर को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा।

नगर निगम और शहरवासियों को इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। यदि ग्वालियर टॉप-10 में जगह बनाता है तो यह शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

समारोह की मुख्य अतिथि भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय स्तर के स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

ग्वालियर नगर निगम की ओर से नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी, पूर्व निगमायुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त स्वास्थ्य टी प्रतीक राव, उपायुक्त एसबीएम मुकेश बंसल , कार्यपालन यंत्री  शैलेंद्र सक्सेना, आईईसी समन्वयक सुश्री विजेता सिंह चौहान, कंसल्टेंट देवेंद्र निम सहित अन्य विभाग अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल समारोह में उपस्थित रहेगा।रहेगा।