ग्वालियर। कलेक्टर ग्वालियर रुचिका चौहान ने ग्वालियर जिले में बुधवार 11 नवम्बर को दीपावली की भाई-दूज का स्थानीय अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर चौहान द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 अनुक्रमांक-4 के नियम 8 तथा मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
वही बुधवार 11 नवम्बर को भाई-दूज पर्व के अवसर पर केन्द्रीय जेल बहोड़ापुर में भाई दूज पर्व मनाया जाएगा इस मौके पर बड़ी संख्या में बहनें और परिजनों के जेल परिसर में पहुंचने के कारण बहोडापुर क्षेत्र में यातायात का दबाव एवं भीड़-भाड़ रहने की संभावना है। किसी भी नागरिकों को आवा-गमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात सुचारू बनाए रखने के ट्रैफ़िक पुलिस ग्वालियर द्वारा डायवर्सन व्यवस्था लागू की गई है।
बहोडापुर से शिंदे की छावनी की ओर जाने वाले वाहन एटीएम तिराहा से उरवई गेट होते हुए शब्दप्रताप आश्रम पागल खाना तिराहे होकर जा सकेंगे।
शिंदे की छावनी से बहोडापुर की ओर जाने वाले वाहन पागल खाना तिराहा से शब्द प्रताप आश्रम होते हुए एटीएम तिराहा से होकर बहोडापुर की ओर जा सकेंगे।
इसी तरह से यातायात का दबाव की स्थिति में पागल खाना चौराहा से शरमन सिंह पार्क तिराहा तक आवश्यकता अनुसार आवा-गमन प्रतिबंधित कर मार्ग ब्लॉक किया जाएगा। यातायात का दबाव सामान्य रहने की स्थिति में इस मार्ग पर थ्रू रहेगा।
वही यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि भाईदूज पर कल बुधवार 11 नवम्बर को इस व्यवस्था का पालन करें तथा यातायात पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर अपने गंतव्य तक पहुंचे।
