ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देश पर शहर को कचरा ब्लैक स्पॉट मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लंबे समय से कचरा जमा होने वाले स्थानों की सफाई कर उन्हें ब्लैक स्पॉट से मुक्त किया जा रहा है। बीते दिनों निगम की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 11 ब्लैक स्पॉट समाप्त किए।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के तहत सरकारी मल्टी, विनयनगर, अलकापुरी, कैलाश विहार, सिंधी कॉलोनी और मेहंदी वाला सैय्यद सहित विभिन्न स्थानों पर सफाई कर वर्षों से जमा कचरे को हटाया गया। इन स्थानों की सफाई के साथ आसपास के क्षेत्र को भी व्यवस्थित किया गया।
निगम की टीम ने स्थानीय लोगों को समझाइश दी कि वे खुले स्थानों पर कचरा न डालें और कचरा केवल निगम के कचरा वाहनों में ही दें। निगम अधिकारियों ने बताया कि ब्लैक स्पॉट समाप्त करने के साथ इन स्थानों पर दोबारा कचरा जमा न हो, इसके लिए भी निगरानी रखी जाएगी।
जहां कभी डलता था कचरा, वहां बनाई रंगोली
ग्वालियर नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देश पर शहर को कचरा ब्लैक स्पॉट मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लंबे समय से कचरा जमा होने वाले स्थानों की सफाई कर उन्हें ब्लैक स्पॉट से मुक्त किया जा रहा है। रविवार को निगम की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई ब्लैक स्पॉट समाप्त किए।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के तहत विनयनगर, अक्षय भवन, सेंट्रल जेल के पास सहित कई स्थलों पर सफाई कर वर्षों से जमा कचरे को हटाया गया। इन स्थानों की सफाई के साथ आसपास के क्षेत्र को भी व्यवस्थित किया गया।
निगम की टीम ने स्थानीय लोगों को समझाइश दी कि वे खुले स्थानों पर कचरा न डालें और कचरा केवल निगम के कचरा वाहनों में ही दें।
डिवाइडरों पर पुताई कर शहर को संवारा जा रहा है
ग्वालियर शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए डिवाइडरों की पुताई का कार्य कराया जा रहा है। निगम के अमले द्वारा प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों पर रंग-रोगन कर उन्हें आकर्षक बनाया जा रहा है।
सहायक सिटी प्लानर अमित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि डिवाइडरों की पुताई होने से शहर के प्रमुख मार्गों का स्वरूप निखर रहा है। निगम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देश पर सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर भी लगातार कार्य किया जा रहा है।है।
