ग्वालियर। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट रविवार को “सेवा-संकल्प अभियान” एवं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के साथ ही कानून व्यवस्था, सड़कों के रख-रखाव आदि विषयों पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। मुरार सर्किट हाउस में सुबह 9.30 बजे से प्रभारी मंत्री सिलावट बैठक लेने के बाद रविवार को ग्वालियर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री 20 सितम्बर को सुबह 10.15 बजे मुरार से प्रस्थान कर आसन ब्रिज मुरैना पहुँचेंगे और चंबल जल प्रदाय योजना का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण में विकास परियोजनाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही दोपहर 3 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में सेवा-संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वे शाम 4 बजे विस्तार न्यूज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री सिलावट 21 सितम्बर को सुबह 10 बजे मुरार सर्किट हाउस से प्रस्थान कर महाराज बाड़ा ग्वालियर पहुँचकर विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद आपागंज ब्रिज के पास एलीवेटेड रोड फेज-2 के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12.30 बजे महावीर भवन कम्पू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 7.45 बजे ग्वालियर से इंदौर के लिये प्रस्थान करेंगे।
