वाटर फिल्टर प्लांट मोतीझील के अन्तर्गत रक्कास पहाड़ी टैंक से बेंचुरी मीटर तक 750 एमएम ब्यास की नई डीआई पाईप लाईन बिछाई है जिसके के मिलान के लिए दो दिन का शट-डाउन लिया है
ग्वालियर। जल शोधन संयंत्र मोतीझील के अन्तर्गत रक्कास पहाड़ी टैंक से बेंचुरी मीटर तक 750 एमएम ब्यास की नवीन. डीआई पाईप लाईन बिछाई गई है, जिसके के मिलान के लिए 21 सितम्बर से 22 सितम्बर तक दो दिन का शट-डाउन होने से ग्वालियर विधानसभा में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा।
कार्यपालन यंत्री जल प्रदाय मोतीझील शिशिर श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि जल शोधन संयंत्र मोतीझील के अन्तर्गत रक्कास पहाड़ी टैंक से बेंचुरी मीटर तक 750 एमएम ब्यास की नवीन डीआई पाईप लाईन बिछाई है, जिसके मिलान के लिए 21 से 22 सितम्बर तक दो दिवस का शट-डाउन लिया जाना है। शट-डाउन से सम्बंधित आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए 20 सितम्बर को सागरताल चौराहे से बहोडापुर की ओर शील नगर, चन्द्रनगर, अपना घर कॉलोनी आदि क्षेत्रों में शाम को दिया जाने वाला जल प्रदाय सुबह 8.00 बजे से किया जावेगा।
ग्वालियर विधानसभा के इन वार्डो में नहीं होगी सप्लाई
इसके साथ ही 21सितम्बर से 22.सितम्बर तक रक्कास टैंक से ग्वालियर विधानसभा के इन वार्डाे के क्षेत्र में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा। जिसमें वार्ड क्र.-05 के अंतर्गत शील नगर, किराड. कालोनी, अपना-घर, एकता नगर, दामोदर बाघ, बहोडापुर, वार्ड क्रमांक 06 के अंतर्गत हथियापुर, मछली मंडी, वार्ड क्र.07 के अंतर्गत सती विहार, कृष्णा नगर, वार्ड क्रमांक 08, 15 के अंतर्गत नरसिंह नगर, कल्लू काछी की वगीया, नहर पट्टी, वार्ड क्रमांक 09 के राजा की मण्डी, चार शहर का नाका, वार्ड क्रमांक 11, 12 के अंतर्गत सुभाष नगर, जेसी. मील की लाइन, गोसपुरा नं. 01,02, वार्ड क्रमांक 21 के अंतर्गत गोला का मंदिर चौराहा, हनुमान नगर, महावीर नगर में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा।
