टॉप न्यूज़

“लंपी वायरस को लेकर प्रभावी कदम उठाए हैं": निराश्रित गौवंश के टीकाकरण का काम जारी है, 'लंपी वायरस' के लक्षण वाली गायों एवं अन्य गौवंश के उपचार की पुख्ता व्यवस्था

शनिवार को ग्राम रतवाई की बरा वृंदावन गौशाला में गौवंश के टीकाकरण का कार्य किया, उप संचालक पशु चिकित्सा ने बताया कि जिले में अन्य स्थानों पर भी टीकाकरण के साथ उपचार की व्यवस्था है

ग्वालियर जिले में लंपी वायरस को ध्यान में रखकर प्रभावी कदम उठाए गए हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं एवीएफओ को अभियान बतौर गौवंश का टीकाकरण जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लंपी वायरस के लक्षण वाली गायों एवं अन्य गौवंश के उपचार की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में शनिवार को जिले के ग्राम रतवाई में स्थित बरा वृंदावन गौशाला में निराश्रित गौवंश के टीकाकरण का कार्य किया गया। 

उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. डी के गुप्ता ने बताया कि बरा वृंदावन गौशाला रतवाई में निराश्रित गौवंश का टीकाकरण किया गया। साथ ही लंपी वायरस के लक्षण वाली गायों का उपचार किया गया। जिले में अन्य स्थानों पर टीकाकरण के साथ-साथ उपचार की व्यवस्था की गई है।