भोपाल। ग्वालियर के आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी का दायित्व मिला है। भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी बने आशीष अग्रवाल को मेहनत, ईमानदारी और सहज-सरल छवि का मिला प्रतिफल है, वे मध्य प्रदेश के पहले मीडिया प्रभारी, जिन्हें भाजपा का राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
43 वर्ष की आयु में आशीष अग्रवाल को भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। दो बार लगातार प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश पैनलिस्ट के रूप में वर्ष 2017 से मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
उन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की कोर मीडिया टीम का हिस्सा रहे हैं और प्रभावी मीडिया प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के कार्यकाल में प्रदेश मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के बाद पुनः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल में प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व निभाया है। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं से आत्मीय एवं अच्छे संबंध है।
समन्वय के माध्यम से प्रभावी एवं ईमानदारी से कार्य करना* आशीष ऊषा अग्रवाल की कार्यशैली की प्रमुख पहचान रही है।मीडिया प्रबंधन के साथ-साथ कुशल वक्ता, प्रभावी संवादकर्ता और क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
उन्होंने सहज, मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के कारण मध्य प्रदेश के मीडिया जगत में विशेष पहचान बनाई। कार्यकर्ताओं के बीच सहज उपलब्धता, आत्मीय व्यवहार और सहयोगी स्वभाव के कारण विशेष लोकप्रियता है।
मूल रूप से ग्वालियर निवासी आशीष अग्रवाल ने MBA एवं Social Work में MA* करने के बाद लगभग 7 वर्षों तक ICICI Bank में भी कार्य किया है। कॉर्पोरेट क्षेत्र के अनुभव से विकसित प्रबंधन, टीमवर्क, संवाद एवं समन्वय की क्षमता राजनीतिक एवं संगठनात्मक जीवन में भी प्रभावी रही। वे लगभग सवा सौ वर्षों की समृद्ध व्यावसायिक परंपरा वाले प्रतिष्ठित एचजी ग्रुप परिवार से आते हैं। उन्होंने फर्स्ट-जेनरेशन पॉलिटिशियन के रूप में संगठनात्मक राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। वे राजनीति को पद नहीं, बल्कि संगठन और समाज की सेवा का माध्यम मानने वाले युवा नेतृत्व के रूप में उभरे है।
प्रदेश की मीडिया टीम से राष्ट्रीय मीडिया टीम तक का उनका सफर निरंतर परिश्रम, ईमानदारी, प्रतिबद्धता और कार्यक्षमता का परिणाम है।
