ग्वालियर। रविवार को शहर में एक साथ कई बड़े क्षेत्रों में बिजली कंपनी का लंबा शटडाउन के चलते विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रही है। ऐसे में जलालपुर फिल्टर प्लांट से जुड़ी शहर की 33 पानी की टंकियां पूर्ण क्षमता से नहीं भर सकीं है। जिसके कारण सोमवार को शहर के कई बड़े क्षेत्रों में कम दबाव से होगा जलप्रदाय प्रभावित रहेगा और प्रभावित क्षेत्रों की आबादी को पानी की किल्लत से परेशानी का सामना करना पड़ेगा
पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री जलप्रदाय, नगर निगम ग्वालियर शिशिर श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार 16 अगस्त 2026 को एमपीईबी के लंबे शटडाउन के कारण 160 एमएलडी क्षमता वाले वॉटर फिल्टर प्लांट जलालपुर की विद्युत आपूर्ति लगभग दिनभर बंद रही है। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण आज संयंत्र के अंतर्गत संचालित होने वाले सभी पंप बंद रहे।
इसके चलते जलालपुर वॉटर फिल्टर प्लांट की पंपिंग से भरी जाने वाली समस्त 33 पानी की टंकियां पूर्ण क्षमता से नहीं भर सकीं है। इसका सीधा प्रभाव अगले दिन सोमवार को होने वाले जलप्रदाय पर पड़ेगा।
कार्यपालन यंत्री जलप्रदाय, ने बताया कि इसके कारण 17 अगस्त 2026 को ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र सहित मुरार एवं थाटीपुर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। इन क्षेत्रों में निर्धारित समय पर जलप्रदाय कम मात्रा एवं कम दबाव के साथ होने की संभावना है।
पूर्व विस क्षेत्र के इन स्थानों पर होगी पानी की किल्लत
प्रभावित क्षेत्रों में डीडी नगर, आदित्यपुरम, पिंटो पार्क, मीरा नगर, शारदा विहार, रिसाला बाजार, हुरावली, कुंज-विहार, जड़ेरुआ, आदित्यपुरम आदर्श नगर, बीएसएफ कॉलोनी, आरकेबीएम, दर्पण कॉलोनी, कलेक्ट्रेट, सिंधिया नगर सहित मुरार एवं थाटीपुर क्षेत्र शामिल हैं।हैं।
