अपना शहर

'शहर के मुख्य चौराहों का कायाकल्प' ; सुंदर छटा बिखेर रहा है 'हरि पर्वत' के पास स्थित "नीलकंठ चौराहा": नगर निगम के पार्क विभाग द्वारा किया जा रहा है विशेष सौंदर्यीकरण

शहर में रोपे 1650 पौधे: नगर निगम ने डिवाइडरों एवं पार्काें का किया सौंदर्यीकरण, शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए गुरुवार को बारिश के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया

एक साल की कड़ी मशक्कत के बाद नीलकंठ चौराहा संवारा है, भीषण गर्मी में भी नियमित सिंचाई, पौधों की समुचित देख-रेख के परिणामस्वरूप आज यह चौराहा अपनी अलौकिक सुंदरता बिखेर रहा है और आकर्षण का केंद्र बना है

ग्वालियर। शहर के मुख्य चौराहों के कायाकल्प के तहत न्यू सिटी सेंटर स्थित ब्लू लोटस से आगे नीलकंठ चौराहे (हरि पर्वत के पास) का विशेष सौंदर्यीकरण किया गया है। इसके लिए चौराहे पर इनर्वी और बोगनवेलिया के पौधे लगाए गए है। साथ ही खरपतवार को हटाया गया है। इसके चलते यह चौराहा काफी आकर्षक दिखने लगा है। 

पार्क अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि नगर निगम आयुक्त  संघ प्रिय के निर्देषानुसार एवं नोडल अधिकारी पार्क मुकेश बंसल के निर्देशन में नगर निगम द्वारा शहर के चौराहों को सुंदर बनाने का कार्य किया जा रहा है। उद्यान पर्यवेक्षक राजकुमार नागर ने बताया कि इसी क्रम में नीलकंठ चौराहा को एक साल की मशक्कत के बाद संवारा गया है। पार्क विभाग ने यहां पर भीषण गर्मी के दौरान भी नियमित सिंचाई, खाद एवं गुड़ाई के माध्यम से पौधों की समुचित देख-रेख की।  जिसके परिणामस्वरूप आज यह चौराहा अपनी अलौकिक सुंदरता बिखेर रहा है और राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

शहर में रोपे 1650 पौधे: डिवाइडरों एवं पार्काें का किया सौंदर्यीकरण,  हरियाली बढ़ाने के लिए  बारिश के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया

नगर निगम के पार्क विभाग ने आज बारिश होने पर शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए 1650 का विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। इसके साथ ही शहर के मुख्य चौराहों, डिवाइडरों और पार्कों के सौंदर्यीकरण किया गया।

पार्क अधीक्षक ने बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार एवं नोडल अधिकारी पार्क मुकेश बंसल के निर्देशन में पुरानी छावनी से मोतीझील तक डिवाइडरों पर उद्यान निरीक्षक  राजकुमार राजावत के नेतृत्व में 600 पौधे रोपे गए। जबकि केशव उद्यान, तुलसी उद्यान, काला सैयद कब्रिस्तान एवं रामा कॉम्प्लेक्स समाधिया कॉलोनी क्षेत्र में कुल 350 पौधों का रोपण कराया गया। इसी प्रकार वार्ड 18 स्थित शताब्दीपुरम बीड़ी श्रमिक उद्यान में उद्यान पर्यवेक्षक दिनेश कुशवाह द्वारा 500 पौधे लगाए गए। वहीं अनुपम नगर व टैगोर नगर पार्क,  तथा रजिस्ट्रार कार्यालय रोड डिवाइडर पर उद्यान पर्यवेक्षक  द्वारा 200 पौधों का रोपण संपन्न कराया गया।गया।