ग्वालियर। क्षीर सागर योजना के तहत पशुपालकों को योजनाओं के साथ नस्ल सुधार, पशु पोषण, कृत्रिम गर्भाधान, पशु स्वास्थ्य संबंधी टीकाकरण आदि योजनाओं की जानकारी देने के लिये ग्राम रतवाई में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशु चिकित्सकों द्वारा पशु पालकों से चर्चा कर उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं पशुपालन के माध्यम से परिवार को सशक्त बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी पशुपालकों को दी जा रही है। शिविर में पशुपालकों को नस्ल सुधार, पशु पोषण, कृत्रिम गर्भाधान एवं पशुओं के टीकाकरण से संबंधित जानकारी देने के साथ-साथ पशुपालकों के लिये क्रेडिट कार्ड बनवाने के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।
