अपना शहर

सिंधिया कन्या विद्यालय रोड सोफा गैलरी द्वारा बिना अनुमति के किए जा रहे निर्माण कार्य को कराया बंद , निर्माण कार्य को बंद कर हटाने की कार्यवाही की गई

बारिश में रोड कटिंग करने पर होगा जुर्माना, पूर्व में जारी सभी अनुमतियां निरस्त, बारिश के मौसम में रोड कटिंग करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी

ग्वालियर।  नगर निगम की बिना अनुमति के सोफा गैलरी द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य को निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्य बंद कराया। 

सिटी प्लानर सुरेश अहिरवार ने बताया कि वार्ड 58 सिंधिया कन्या विद्यालय रोड सोफा गैलरी के पास पड़ाव स्थित भूखंड पर निर्माण कर्ता अजय अग्रवाल एवं अन्य द्वारा भवन अनुज्ञा के विपरित किये जा रहे निर्माण कार्य को बंद कर हटाने की कार्यवाही की गई । कार्यवाही के दौरान सहायक सिटी प्लानर  राकेष कश्यप, भवन अधिकारी पवन शर्मा, क्षेत्र अधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह, मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान, मदाखलत गैंग, कार्यालय स्टाफ एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।

बारिश में रोड कटिंग करने पर होगा जुर्माना, पूर्व में जारी सभी अनुमतियां निरस्त, अब होगी जुर्माने की कार्रवाई 

- बारिश का मौसम प्रारंभ हो चुका है, मानसून को देखते हुए अपर आयुक्त  टी प्रतीक राव ने बारिश में रोड कटिंग को पूर्ण रूप से 15 सितंबर तक प्रतिबंधित किया गया है। 

अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने बताया है कि मानसून में सभी प्रकार की रोड कटिंग को प्रतिबंधित किया गया है, साथ ही पूर्व में जिन कंपनियों को काम करने के लिए रोड कटिंग की अनुमति दी गई थी, वह भी 15 सितंबर तक निरस्त की गई है। बारिश के मौसम में रोड कटिंग करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।