अपना शहर

बरसात में राहत के लिए नगर निगम अलर्ट: कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में 24×7 बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा कंट्रोल रूम शुरू, सूचना पर तत्काल संज्ञान लेकर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाएगा टीम मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करेगी

निगमायुक्त ने अपील की है कि बारिश के दौरान कहीं जलभराव, बाढ़ या अन्य प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदा की स्थिति उत्पन्न होती है, तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दें

ग्वालियर। मानसून के दौरान संभावित जलभराव एवं बाढ़ जैसी आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देश पर कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम स्थित फायर ब्रिगेड मुख्यालय में 24 घंटे संचालित होने वाला बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान यदि कहीं जलभराव, बाढ़, आगजनी या अन्य प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदा की स्थिति उत्पन्न होती है, तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दें, ताकि संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई कर सके।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि कंट्रोल रूम में प्राप्त प्रत्येक सूचना पर तत्काल संज्ञान लेकर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपदा की सूचना बिना देर किए कंट्रोल रूम को दें तथा अफवाहों से बचते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

आपातकालीन सहायता के लिए नागरिक निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:- फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम: 101

दूरभाष: 0751-2342101, 0751-2438361

एसडीईआरएफ/एनडीआरएफ हेल्पलाइन: 1079

शहर में बीते रोज जलभराव होने पर तत्पर रहा निगम अमला, विभिन्न स्थानों से शहरकराई जल निकासी

 बीते रोज शहर में बरसात के बाद कई स्थानों पर जल भराव हुआ। जिसकी सूचना मिलने पर निगम के अमले ने तत्परता से की जल निकासी की गई।  

उल्लेखनीय है कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के सख्त निर्देश हैं, कि बरसात के बाद अगर कहीं जल भराव होता है, और उसकी सूचना मिलती है तो तुरंत निगम अमला वहां पहुंचकर जल निकासी की व्यवस्था करें, जिससे आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। जिसको लेकर सभी विधानसभा में सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अलर्ट रहे और जहां से भी जलभराव की सूचना मिली तत्काल मौके पर पहुंचकर जल निकासी की व्यवस्था कराई। 

जिसके तहत बीते रोज वार्ड 54 में गुडागुडी का नाका, वार्ड 22 डीबी मॉल तिराहा, वार्ड 40 कमानीपुल कुशवाह मोहल्ला, वार्ड 21 गोले का मंदिर चौराहा सुलभ काम्प्लेक्स, वार्ड 45 मीना वाली गली दाल बाजार, वार्ड 17 तानसेन नगर, वार्ड 22 में 38 नम्बर बंगला के सामने जलभराव होने सहित जहां जल भराव की सूचना मिली तुरंत जल निकासी कराई गई। 

इसके साथ ही जोन 17 वार्ड 38 में भवन अधिकारी वेद प्रकाश निरंजन , जेडओ, जेडएचओ ने बंडा पुल पर जल भराव का निरीक्षण किया। साथ में सहायक डब्ल्यूएचओ  अनिल जादौन, टाइम कीपर बलराम कुशवाह मौजूद रहे।रहे।