अपना शहर

विद्युत वितरण कंपनी का “सम्पर्क अभियान”; 174 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण, बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए लगे 22 शिविर,

महाप्रबंधक शहर वृत के अनुसार आवेदनों में बिल संशोधन संबंधी , मीटर एवं सर्विस केबिल संबंधी, कनेक्शन भुगतान संबंधी एवं तकनीकी सेवाओं संबंधी 14 एवं अन्य शिकायतें प्राप्त हुई

ग्वालियर। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा "संपर्क अभियान" चलाया जा रहा है। बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान, उपभोक्ता सहभागिता, बिलिंग एवं राजस्व संग्रहण की दक्षता में सुधार करने, तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों में कमी लाने तथा कंपनी की वित्तीय स्थिति को सृदृढ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इस क्रम में ग्वालियर एवं शहर वृत ग्वालियर के अंतर्गत 03 जुलाई को 22 शिविर लगाए गए। इन शिविरों में कुल 190 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 174 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही की जा रही है।

महाप्रबंधक शहर वृत से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदनों में बिल संशोधन संबंधी 97. मीटर एवं सर्विस केबिल संबंधी 16, कनेक्शन भुगतान संबंधी 63 एवं तकनीकी सेवाओं संबंधी 14 एवं अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। कंपनी द्वारा चलाये जा रहे सम्पर्क अभियान की उपभोक्ताओं द्वारा सराहना की जा रही है।