ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रविवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह लगभग 1.45 बजे वायुमार्ग से राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुँचे। यहां से थोड़ी देर बाद केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ हैलीकॉप्टर से शिवपुरी के लिये प्रस्थान किया। शिवपुरी में आयोजित अदाणी डिफेंस यूनिट के भूमि-पूजन एवं विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव सड़क मार्ग द्वारा शाम लगभग 6.45 बजे ग्वालियर विमानतल पहुँचे और यहां से थोड़ी देर बाद विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान किया। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र भी ग्वालियर से भोपाल गए।
विमानतल पर मुख्यमंत्री के स्वागत एवं विदाई के लिये ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर, साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, जीडीए अध्यक्ष भदौरिया, जीडीए उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल व रमेश अग्रवाल तथा जवाहर प्रजापति, धर्मेन्द्र तोमर, दीपक शर्मा व विनय जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि पहुँचे थे।
विमानतल पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस उप महानिरीक्षक असित यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम टी प्रतीक राव व अपर जिला दण्डाधिकारी सीबी प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
