ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 6 जुलाई को ग्वालियर में “संभाग स्तरीय उन्नत कृषक संवाद सम्मेलन” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन इस दिन अपरान्ह 5 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित होगा। ग्वालियर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव “संभाग स्तरीय उन्नत कृषक संवाद सम्मेलन” में उन्नत किसानों से संवाद करेंगे और प्राकृतिक खेती से संबंधित उनके अनुभव सुनेंगे। साथ ही ग्वालियर में 49 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित होने जा रही हाइटेक नर्सरी एवं फ्लोरीकल्चर गार्डन का भूमि-पूजन भी इसी कार्यक्रम के माध्यम से करेंगे। इस हाईटेक नर्सरी और फ्लोरीकल्चर गार्डन के प्रथम चरण के कार्य के लिये सरकार द्वारा 13 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा इस कार्यक्रम में समन्वित कृषि प्रणाली एवं बहुस्तरीय कृषि पद्धति इकाई का लोकार्पण भी किया जायेगा।
मुख्यमंत्री यादव इस अवसर पर उद्यानिकी विभाग की पीएमएफएमई योजना के तहत हितलाभ भी वितरित करेंगे। साथ ही उन्नत व सफलता-पूर्वक प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों को भी मुख्यमंत्री द्वारा मंच से सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव वृक्षारोपण भी करेंगे।करेंगे।
