राजनीति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर प्रवास के दौरान कई स्थानीय कार्यक्रमों शामिल हुए, उन्होंने सांखला परिवार के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया

इससे पहले मुख्यमंत्री के ग्वालियर आगमन पर विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया, सीएम ने कप्तान सिंह गुर्जर के निधन पर उनके निवास पहुँचकर शोक संवेदनायें व्यक्त कीं

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को ग्वालियर में सांखला परिवार के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री यादव ने संगम वाटिका पहुँचकर सौ. का. प्रगति सुपुत्री अर्चना अनिल सांखला एवं चि. पुनीत सुपुत्र  संतोष स्व. उमेश खत्री के विवाह समारोह में वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, जिला अध्यक्ष  जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत


इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को ग्वालियर प्रवास पर पधारे।पधारे। विमानतल पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद राजकीय विमान से दिल्ली के लिये रवाना हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार शाम करीब 5 बजे राजकीय विमान से ग्वालियर विमानतल पधारे। विमानतल पर उद्यानिकी मंत्री  नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर,  सांसद भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव, साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद लगभग 7.20 बजे राजकीय विमान से ग्वालियर से दिल्ली रवाना हुए। विमानतल पर संभागायुक्त मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

  कप्तान सिंह गुर्जर के निधन पर उनके निवास पहुँचकर सीएम ने शोक संवेदनायें व्यक्त कीं 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. कप्तान सिंह गुर्जर के निवास पर पहुँचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। स्व. कप्तान सिंह का निधन गत दिनों हुआ था। बीती शाम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके निवास पहुँचे और उनके परिवारजनों से भेंट की तथा स्व. कप्तान सिंह के निधन पर शोक संवेदनायें व्यक्त कीं।कीं।कीं।कीं।