डबरा/ग्वालियर। शासकीय आयुष आरोग्य मंदिर, मसूदपुर, डबरा ग्वालियर में पदस्थ राकेश कुमार शर्मा के 42 वर्षों की उत्कृष्ट, समर्पित शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्ति पर मंगलवार को कार्यालय परिसर में गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डबरा रूपेश सिंघई एवं जिला आयुष अधिकारी रहे। कार्यक्रम में जिला ग्वालियर भरत उज्जैनिया, पूर्व जिला आयुष अधिकारी राकेश शर्मा, निलेश शर्मा, पुष्पेश मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम बाजपेयी, डॉ. विशाल सक्सेना, डॉ. इसरार बैग, डॉ. सुमित शर्मा, डॉ. अनीता पटिया, डॉ. सिप्पी राजपूत, डॉ. उमेश पटसरिया सहित आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में राकेश कुमार शर्मा के परिजन तथा आशीष तिवारी एवं अभिषेक तिवारी ने भी उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
मुख्य अतिथि एवं उपस्थित वक्ताओं ने श्री शर्मा के चार दशकों से अधिक के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनका सरल, सौम्य एवं सहयोगी व्यक्तित्व सदैव सहकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर राकेश कुमार शर्मा का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थितजनों ने उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
समारोह का समापन आत्मीय वातावरण में हुआ, जहाँ मौजूद सभी लोगों ने श्री शर्मा के साथ बिताए गए कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए उनके दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की।
