स्पोर्ट्स

इंडियन क्रिकेट के लीजेंड और भगवान सचिन तेंदुलकर की थीम पर बनेगा सचिन तेंदुलकर मार्ग, स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के तहत ST- रोड को नए थीम पर सवारा जायेगा

एसटी मार्ग पर क्रिकेट की थीम पर फुटपाथ बनेंगे, इसके साथ ही ग्रीनरी के लिए एनकैप से भी सहयोग रहेगा, संबंधित विभाग को जिम्मेदारी सौंपी, बारिश की हर बूंद को भी सहेजने की कोशिश भी परवान चढ़ेगी

कलेक्टर के निर्देश पर ग्वालियर नगर निगम में अपर आयुक्त टी प्रतीक ने सचिन तेंदुलकर मार्ग का बीते दिनों निरीक्षण कर स्मार्ट सिटी के इंजीनीयर्स को दिशा-निर्देश दिए हैं

ग्वालियर। क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम पर बना सचिन तेंदुलकर मार्ग जल्द ही क्रिकेट के रंग में रंगा नजर आएगा। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर बीते दिनों नगर निगम के अपर आयुक्त प्रतीक राव ने सचिन तेंदुलकर मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर मार्ग को क्रिकेट और सचिन तेंदुलकर की थीम पर तैयार करने के निर्देश स्मार्ट सिटी के उपयंत्री अभिषेक त्रिपाठी को दिए।

निरीक्षण में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने कहा कि क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर एवं क्रिकेट की थीम पर सचिन तेंदुलकर मार्ग को डिजाइन किया जाए। इस मार्ग पर डिवा-इडर पर क्रिकेट का बैट (बल्ला) की कलाकृति लगाई जाए, जिसपर सचिन तेंदुलकर के हस्ताक्षर होंगे। इसके अलावा, फुटपाथ पर आम जनता के बैठने के लिए जो बेंच लगाई जाएंगी, उन पर भी क्रिकेट के विभिन्न सिम्बॉल बनाए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारी को निर्देश दिए कि वह फुटपाथ का सीमांकन कराएं। साथ ही जो निचले क्षेत्र है वहां पर वाटर हार्वेस्टिंग के निर्देश नोडल अधिकारी राकेश  कश्यप को दिए।दिए।

क्रिकेट की थीम पर बनेंगे फुटपाथ

अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने निर्देश दिए हैं कि फुटपाथ पर आमजनों के विश्राम के लिए ब्रेंच आदि लगाई जाएं। साथ ही क्रिकेट की थीम को ध्यान में रखते हुए वॉल पेंटिंग की जाए। जिससे सचिन तेंदुलकर द्वारा कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में बनाएं गए सर्वाधिक स्कोर की छवि प्रदर्शित की जाए ।

बारिश के हर बूंद को सहेजने की कोशिश

अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने निर्देश दिए हैं कि बारिश की हर बूंद को सहेजने का कार्य किया जाए। इसके लिए जो निचले इलाके हैं, वहां पर वाटर हार्वेस्टिंग की जाए, जिससे बारिश के पानी को संरक्षित कर भू-जलस्तर को बढाया जा सके।  

एनकैप से कराएं ग्रीनरी

एनकैप के माध्यम से सचिन तेंदुलकर मार्ग पर ग्रीनरी कराने के लिए निर्देश प्रदूषण विभाग की सलाहकार दीपाली पांडे को दिए, जिससे सचिन तेंदुलकर मार्ग पर धूल मिटटी से आमजनों को परेशानी ना हो।