क्राइम

अवैध परिहवन करते हुए चार वाहन जब्त; खनिज विभाग के अधिकारियों ने की औचक जांच, चार वाहनों में एक ट्रौला, एक डम्फर एवं दो ट्रेक्टर ट्रॉली शामिल हैं

जिले में स्थापित नाकों लक्ष्मणगढ़ पुल, सुसेरा, निरावली, शनिचरा पर खनिज परिवहन की बीती देर रात में जांच की गई, जाँच में खनिज विभाग ने जब्त वाहनों को संबंधित थानों की अभिरक्षा में रखवाया है

ग्वालियर जिले में खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उड़नदस्ते दल द्वारा जिले में स्थापित जांच नाकों लक्ष्मणगढ़ पुल, सुसेरा, निरावली, शनिचरा पर खनिज परिवहन की देर रात में जांच की गई। जाँच के दौरान खनिज गिट्टी एवं रेत का अवैध परिवहन करते हुए 4 वाहन जब्त किए गए। चार वाहनों में एक ट्रौला, एक डम्फर एवं दो ट्रेक्टर ट्रॉली शामिल हैं।

कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा की गई जाँच में खनिज विभाग द्वारा जब्त वाहनों को संबंधित थानों में अभिरक्षा के लिये रखा गया है। जब्त वाहनों पर विभागीय स्तर पर अर्थदण्ड की कार्रवाई की जा रही है। जांच दल में सहायक खनिज अधिकारी श्री रमाकांत तिवारी के साथ उड़नदस्ते के सदस्य श्री सुनील राणा, हृदेश जाट एवं हेमंत शर्मा शामिल थे।