ग्वालियर पुलिस द्वारा आमजन की सहायता एवं उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए निरंतर तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। इस बात सफल प्रमाण थाना कोतवाली पुलिस ने अपनी तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषणों से भरा एक सूटकेस फरियादी को सुरक्षित वापस कराकर दिया है।
फरियादी राघवेंद्र रावत पुत्र जगदीश रावत निवासी नरवर, जिला शिवपुरी, ग्वालियर रेलवे स्टेशन से ऑटो में बैठकर कोतवाली क्षेत्र स्थित सराफा तिराहे तक आए थे। इस दौरान उनका एक सूटकेस ऑटो में ही छूट गया, जिसमें लगभग 06 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात रखे हुए थे।
सूटकेस के ऑटो में छूट जाने की जानकारी होने पर फरियादी ने तत्काल थाना कोतवाली पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली विनोद विनायक करकरे के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। पुलिस द्वारा घटना-स्थल एवं आसपास लगे स्मार्ट सिटी कैमरों की सहायता से संबंधित ऑटो की पहचान की तथा ऑटो चालक का पता लगाकर उसे थाना बुलाया गया।
पुलिस ने ऑटो चालक से पूछताछ करने पर ऑटो में छूटा सूटकेस सुरक्षित प्राप्त हुआ, जिसे नियमानुसार सत्यापन करने के बाद फरियादी को सुपुर्द कर दिया गया। अपना लाखों रुपये का सामान सुरक्षित वापस मिलने पर फरियादी एवं उनके परिजनों ने ग्वालियर पुलिस एवं थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।
*सराहनीय भूमिका*:- इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विनोद विनायक करकरे, प्रआर. रविंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सिसोदिया, आरक्षक कैलाश की सराहनीय भूमिका रही।
