टॉप न्यूज़

कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 136 आमजनों की समस्याओं की हुई सुनवाई, एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की

जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया, प्राप्त कुल 136 आवेदन में से 65 आवेदन दर्ज किए गए, शेष 71आवेदन विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में निराकृत करने के लिये दिए

ग्वालियर। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जन-सुनवाई में 136 आमजनों की समस्यायें सुनी गईं। अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सोजान सिंह रावत व एडीएम  सीबी प्रसाद सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एक - एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।

जन-सुनवाई में कुल 136 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 65 आवेदन दर्ज किए गए। साथ ही शेष 71 आवेदन विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में निराकृत करने के लिये आवश्यक टीप के साथ दिए गए। कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली, पुलिस इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए हैं। नगर निगम क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को तत्परता से निराकृत करने की हिदायत भी नगर निगम के अधिकारियों को दी। जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया।