ग्वालियर। JAH में पार्किंग शुल्क की मनमानी अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है। आलम यह है कि बेखौफ ठेकेदार के गुर्गे धड़ेल्ले से ₹20 की जगह ₹50 की रसीद धड़ेल्ले से काट रहे हैं। मनमानी अवैध वसूली और अस्पताल प्रशासन के लचर रवैये के चलते मरीजों और अटेंडर से हो रही है खुली लूट हो रही है। इतना ही नहीं चेकिंग में सहायक अधीक्षक डॉ माहौर के वाहन से ही ₹50 पार्किंग शुल्क वसूला गया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इधर पीड़ित मरीजों व अटेंडर ने जयारोग्य अस्पताल में पार्किंग शुल्क वसूली मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
जयारोग्य अस्पताल परिसर में पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर एक मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान सहायक अधीक्षक डॉ.एमएल माहौर के वाहन से ही ₹50 पार्किंग शुल्क वसूला गया, जबकि संबंधित टेंडर की शर्तों में पार्किंग शुल्क ₹20 निर्धारित बताया गया है।
यदि यह वसूली निर्धारित नियमों, टेंडर की शर्तों एवं वैध रसीद के अनुरूप नहीं की गई है, तो यह गंभीर जांच का विषय है। अस्पताल परिसर में कर्मचारियों, अधिकारियों तथा आम नागरिकों से की जाने वाली किसी भी प्रकार की शुल्क वसूली पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमसम्मत होनी चाहिए।
इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच कराई जाए तथा यह स्पष्ट किया जाए कि पार्किंग शुल्क की वसूली निर्धारित दरों एवं नियमों के अनुसार की जा रही है या नहीं। जांच में यदि किसी प्रकार की अनियमितता, मनमानी वसूली अथवा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।
साथ ही जनहित में यह भी अपेक्षा की गई है कि अस्पताल परिसर में पार्किंग शुल्क, नियम एवं शर्तों की जानकारी स्पष्ट रूप से सूचना-पट्टों पर प्रदर्शित की जाए, जिससे कर्मचारियों, मरीजों एवं आम नागरिकों को सही जानकारी उपलब्ध हो सके और भविष्य में इस प्रकार के विवादों की स्थिति उत्पन्न न हो।हो।
