ग्वालियर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ-साथ सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और सम्मान को सुरक्षित करने के उद्देश्य से आज एक विशेष पहल की गई। नगर निगम ग्वालियर, अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद एवं महिला परिषद ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में बाल भवन में रेड डॉट अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया।
बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारे उन सफाई मित्रों को सम्मानित करना और उनकी भूमिका को समाज में सराहना था। साथ ही लाल बिंदु अभियान के अंतर्गत महिलाओं को जागृत करना था, कि वह घरों से निकलने वाले कचरा एवं विशेष कर सेनेटरी नैपकिन डायपर को खुले में ना फेंक कर उसे कागज में लपेटकर उसमें लाल बिंदु लगाकर उसे डालें। कार्यक्रम में वीडियो के माध्यम से सफाई मित्रों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही 100 सफाई मित्रों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, उपायुक्त मुकेश बंसल, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, समाज सेविका अंजली बत्रा, प्रांतीय अध्यक्ष माधवी शाह, सोनल जैन, डॉ. आदर्श दीवान, साधना जैन, बीना गंगवाल, अंगूरी जैन, मनोरमा जैन, संगीता पांडया, ममता जैन, मिट्ठू सेठी और रेखा पटौदी, ममता पटौदी, पूजा जैन, आयुष जैन, सुनीता जैन, अनीता जैन, सहायक खेल अधिकारी विजेता सिंह चौहान उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विनीता जैन के द्वारा मंच का संचालन किया गया।
