अपना शहर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर आगमन ; एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत, राज्यपाल एवं सीएम के प्रतिनिधि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री ने राष्ट्रपति को पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एवं राज्यपाल मंगुभाई पटेल एयरपोर्ट पर कुछ देर रुकने के बाद हैलीकॉप्टर से श्योपुर जिले के कूनों के लिये रवाना हुए

इस मौके पर सामाजिक न्याय मंत्री कुशवाह, ऊर्जा मंत्री तोमर, सांसद भारत सिंह व महापौर ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया

ग्वालियर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर आगमन पर विमानतल पर आत्मीय स्वागत हुआ। राष्ट्रपति मुर्मु रविवार 21 जून को वायुसेना के विमान से दोपहर 2.40 बजे वायुसेना के विमानतल महाराजपुरा पर पधारीं। उनके साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी आए।

 राष्ट्रपति मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत हुआ। विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने राष्ट्रपति को पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री  नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्ज मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद  भारत सिंह कुशवाह व महापौर शोभा सिकरवार ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। 

 विमानतल पर अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, डीजी होमगार्ड सुश्री प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव, कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। 

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एवं राज्यपाल मंगुभाई पटेल कुछ देर रुकने के पश्चात हैलीकॉप्टर से श्योपुर जिले के कूनों के लिये रवाना हुए। विमानतल पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी असित यादव, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय सहित वायुसेना के अधिकारी उपस्थित थे। 

 राष्ट्रपति मुर्मु 22 जून को सुबह 10.40 बजे हैलीकॉप्टर से श्योपुर के कूनों से वायुमार्ग द्वारा ग्वालियर में वायुसेना के विमानतल महाराजपुरा आयेंगीं। कुछ देर रुकने के बाद वे वायुसेना के विमान द्वारा नई दिल्ली के लिये रवाना होंगीं।