राजनीति

ग्वालियर ने बनाई विकसित शहर की पहचान : ऊर्जा मंत्री ने जन चौपाल एवं भ्रमण कर आमजन की समस्याओं का किया निराकरण

उपनगर ग्वालियर में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, ऊर्जा मंत्री ने कहा विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर के वार्ड 31 में दुर्गापुरी और राजेंद्र प्रसाद कॉलोनी पार्क में सम्पबेल (पानी का एकत्रित करने का टेंक ) और वार्ड 02 के शिवनगर घोसीपुरा में मंदिर जीर्णोद्धार विकास कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, विद्युत वितरण कंपनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि यह भूमि-पूजन सिर्फ ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं है, बल्कि यह हमारे क्षेत्र के सुनहरे भविष्य और विकास की एक नई नींव है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि उपनगर ग्वालियर को विकास की दृष्टि से एक आदर्श और विकसित क्षेत्र बनाया जाए। उन्होंने कहा विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने वार्ड 08 के नरसिंह नगर, वार्ड 03 के श्री विहार कॉलोनी, वार्ड 02 सत्यनारायण की टेकरी पर जन चौपाल आयोजित की, जिसमे उन्होंने स्थानीय नागरिको से संवाद कर उनकी समस्या का निवारण किया। तोमर ने वार्ड 08 में नरसिंह नगर में जल निकास और पेयजल की समस्या का निराकरण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा से पहले सीवर व्यवस्था को दुरस्त कर लिया जाए। नए सीवर लाइन डालने का काम शीघ्र प्रारम्भ किया जाए और क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाए। इसके साथ श्री विहार कॉलोनी, मानस विहार कॉलोनी, क्रेशर कॉलोनी और सत्यनारायण की टेकरी में जन संवाद किया और सड़क, सीवर, विधुत व्यस्था को लेकर क्षेत्र में भ्रमण किया और घर घर जाकर लोगो की समस्या सुनी ।