अपना शहर

हाथकरघा कार्यालय में औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए आवेदन 30 जून तक आमंत्रित, वर्ष 2026-27 के लिये 10 अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को औद्योगिक प्रशिक्षण दिया जाना है

क्रियान्वयन एजेंसी को उसके उद्देश्यों एवं गतिविधियों के तहत सहायता की पात्रता होगी, आवेदक संस्था विगत तीन वर्षों से हाथकरघा क्षेत्र के माध्यम से स्वयं के व्यापार एवं व्यवसाय में संलग्न होना चाहिए

ग्वालियर। जिला हाथकरघा कार्यालय की कौशल एवं तकनीकी विकास योजनांतर्गत वर्ष 2026-27 के लिये 10 अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को औद्योगिक प्रशिक्षण दिया जाना है। योजना के प्रावधान अनुसार प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए स्व- सहायता समूह, उद्यमी, अशासकीय पंजीयन संस्थायें एवं शासकीय संस्थायें, निगम बोर्ड, विभागीय प्रशिक्षण संस्था से आवेदन पत्र 30 जून तक आमंत्रित किए गए हैं।

सहायक संचालक हाथकरघा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान क्रियान्वयन एजेंसी को उसके उद्देश्यों एवं गतिविधियों के अंतर्गत सहायता की पात्रता होगी। आवेदक संस्था विगत तीन वर्षों से हाथकरघा क्षेत्र के माध्यम से स्वयं के व्यापार एवं व्यवसाय में संलग्न होना चाहिए।

संस्था / समूह को प्रशिक्षण, हितग्राहियों को स्वयं के अथवा संस्था / समूह में व्यापार व्यवसाय में संलग्न होना आवश्यक है। प्रशिक्षण के संबंध में अधिक जानकारी के लिये कार्यालयीन समय में हाथकरघा कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।