शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर आज तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा ने शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों और शैक्षणिक संस्थाओं का निरीक्षण किया। इन कोचिंग संस्थानों में अग्निशमक यंत्र और अग्नि सुरक्षा के लिए उपायों, फायर एनओसी नहीं पाए जाने पर 8 संस्थानों को सील किया गया है।
जांच के दौरान भारत IAS, इंसपायर एकेडमी, पाठशाला लाइब्रेरी, शिवानी कॉमर्स इंस्टीट्यूट, कांसेप्ट बिल्डर्स क्लास, ब्लूमिंग बड्स, इंडक्टेंस कोड केयर और शिवपुरी एकेडमी क्लासेस सहित कुल 8 संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानक और फायर एनओसी नहीं पाए गए।
शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा के प्रति इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा संस्थानों को सील कर दिया गया है।है।
