टॉप न्यूज़

समाधान समारोह-2026 ; सर्वोच्च न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 व 23 अगस्त को, विशेष लोक अदालत का आयोजन सुप्रीम कोर्ट परिसर नई दिल्ली में होगा

कोई भी व्यक्ति अथवा पक्षकार जिसका प्रकरण सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में लंबित है, ऐसे पक्षकार अविलंब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर में मध्यस्थता कार्रवाई में शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं

ग्वालियर। भारत के सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा समाधान समारोह-2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी परिणति विशेष लोक अदालतों के आयोजन के साथ होगी। इसी के तहत 21, 22 व 23 अगस्त 2026 को लोक अदालत आयोजित की जायेगी। विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर नई दिल्ली में होगा।

सचिव न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला कोर्ट  ग्वालियर पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अथवा पक्षकार जिसका प्रकरण सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में लंबित है। प्रकरण प्राप्त सूची में शामिल है तो ऐसे पक्षकार समाधान समारोह-2026 के माध्यम से अपने प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामे के माध्यम से कराना चाहते हैं तो वह अविलंब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर में उपस्थित होकर मध्यस्थता कार्रवाई में सम्मिलित होकर लाभ उठा सकते हैं।

   शामिल किए जाने वाले प्रकरण

पक्षकारों की आपसी सहमति से निम्नलिखित श्रेणियों के मामलों का निराकरण किया जाएगा:-

बैंकिंग एवं बीमा से संबंधित विवाद

सिविल (दीवानी) और पारिवारिक विवाद

.मोटर दुर्घटना प्रतिकर (MACT)

. उपभोक्ता विवाद श्रम एवं औद्योगिक विवाद

.भूमि अधिग्रहण 

.वाणिज्यिक, आर्बिट्रेशन और स्थानांतरण याचिकाएं

महत्वपूर्ण लाभ: यह प्रक्रिया पूर्णतः स्वैच्छिक है और दोनों पक्षों की सहमति अनिवार्य है। मामलों के सफल समाधान के पश्चात कोर्ट फीस की वापसी का प्रावधान है, और पारित आदेश अंतिम माना जाता है।

इस पहल की विस्तृत जानकारी और अधिसूचना प्राप्त करने के लिए आप भारत के सर्वोच्च न्यायालय (SCI) की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।